संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अपने सपनों में रंग भरो

चित्र
  रागिनी बेड रूम में राकेश से बातें करते हुए- ओहो! 9 बज गए हैं! मैं जल्दी करती हूं| अभी तो झाड़ू पोछा भी करना है, बर्तन भी करने हैं| सभी लोग नाश्ते का वेट कर रहे होंगे? (कहते-कहते जैसे ही रागिनी कमरे से बाहर निकली तो देखा कि आदि और पीहू पूरे घर की साफ-सफाई कर रहे हैं) रागिनी- आज तो इतना बड़ा सरप्राइज! (खुश होकर) क्या बात है मेरे बच्चों? चलो तुम्हें भूख लग गई होगी, मैं जल्दी से नाश्ता बना देती हूं। (किचन में) अरे अम्मा!!! यहां क्या कर रहे हो???  अम्मा- सरप्राइज़ नाश्ता तैयार है, चलो डाइनिंग टेबल पर….  रागिनी को तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था यह सब हो क्या रहा है???  सभी ने एक साथ बैठकर नाश्ता किया और नाश्ता करते ही बच्चों ने कहा- चलो मम्मी आंखें बंद करो आपके लिए एक और सरप्राइज़ है…..  आंखें बंद करके रागिनी को ड्राइंग रूम में लेकर गये। जब आंख खुली तो रागिनी ने देखा सालों से उसकी अलमारी में बंद पड़े कैनवास कलर्स ब्रशस सभी कुछ आज ड्राइंग रूम में सजे हुए थे| रागिनी 2 मिनट के लिए ठहर गई, उसकी आंखें राकेश को ढूंढने लगी। क्योंकि राकेश को ही पता था की रागिनी कॉलेज टाइम की ...